लाइव कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस ने फैंस को दिया सरप्राइज, खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 11:59 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने इंडिया टूर के पहले लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने पहली बार अपने मंगेतर को सबके सामने इंट्रोड्यूस कर अपनी सगाई की पुष्टि कर दी। इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन अचानक गाना रोककर स्टेज से दर्शकों से बातचीत करने लगीं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके पास एक बड़ा सीक्रेट है। इसके बाद उन्होंने एक शख्स को स्टेज पर बुलाया और दर्शकों से उनका नाम पुकारने को कहा।

स्टेज पर पहुंचे शख्स का परिचय देते हुए जैस्मिन ने बताया कि यही वह इंसान हैं जिन्होंने उन्हें अंगूठी पहनाई है और अब दोनों एक-दूसरे के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इतना कहते ही उन्होंने अपने मंगेतर को गले लगा लिया, जिसके बाद पूरा स्टेडियम तालियों और हूटिंग से गूंज उठा।

दोनों ने स्टेज पर कुछ पल साथ बिताए और बैकग्राउंड में बज रहे रोमांटिक पंजाबी गाने पर डांस भी किया। कॉन्सर्ट में मौजूद हजारों दर्शकों ने इस पल का वीडियो अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जैस्मिन सैंडलस के इस सरप्राइज अनाउंसमेंट के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News