संगरूर से चुनाव लड़ेंगे जस्सी जसराज

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2019 - 02:48 PM (IST)

 चंडीगढ़(भुल्लर): पंजाब डैमोक्रेटिक अलायंस ने लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त कार्यक्रम जारी कर दिया है।

PunjabKesari  
 

13 सूत्रीय इस कार्यक्रम के आधार पर यह पार्टियां अलायंस के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इस मौके पर मौजूद अलायंस के नेताओं में पंजाब एकता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैहरा, नया पंजाब पार्टी के पैटर्न डा. धर्मवीर गांधी, लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस, बसपा पंजाब के अध्यक्ष रछपाल सिंह राजू, सी.पी.आई. पंजाब के सचिव बंत बराड़, पूर्व विधायक हरदेव अरशी, इन्कलाबी माक्र्सवादी पार्टी आफ इंडिया के जनरल सचिव कामरेड मंगत राम पासला और एम.सी.पी.आई. (यू.) के किरनजीत सिंह सेखों शामिल थे।

PunjabKesari

 अलायंस नेताओं ने बताया कि लुधियाना सीट से लोक इंसाफ पार्टी और अमृतसर से सी.पी.आई. चुनाव लड़ेगी। इनके उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी। इस दौरान गायक व कलाकार जस्सी जसराज को संगरूर से भगवंत मान के मुकाबले के लिए अलायंस का उम्मीदवार घोषित किया गया। वह अलायंस में शामिल सिमरजीत सिंह बैंस के नेतृत्व वाली लोक इंसाफ पार्टी में शामिल हुए हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News