कमेटी के साथ मीटिंग के बाद झोटा के परिवार ने किया बड़ा ऐलान
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 06:21 PM (IST)
मानसा: कमेटी के साथ मीटिंग के बाद परविंदर सिंह झोटा के परिवार का बड़ा बयान सामने आया है। गौरतलब है कि, आज सरकार की बनाई कमेटी के साथ एक और मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद परविंदर की पत्नी मनप्रीत कौर ने कहा कि मीटिंग के बाद उन्होंने इंसाफ कमेटी से बात की, जिसके बाद उन्होंने परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमॉर्टम न करवाने का फैसला किया।
मनप्रीत ने कहा कि उन्होंने सरकार की कमेटी से साफ कहा कि पहले वे उन्हें साफ करें कि उनकी मांगों पर क्या सोचा गया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हम डटे हुए हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं, परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमॉर्टम नहीं होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

