एल.पी.ए.आई. ने लिया श्री करतारपुर साहिब कॉरीडोर के निर्माण कार्यों का जायजा

punjabkesari.in Thursday, Aug 22, 2019 - 09:22 AM (IST)

डेरा बाबा नानक/ गुरदासपुर(कंवलजीत,विनोद, हरमनप्रीत, बेरी): इंटैग्रेटिड चैक पोस्ट (करतारपुर कॉरीडोर संबंधित) के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए आज गोङ्क्षबद मोहन चेयरमैन लैंड पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एल.पी.ए.आई.) कम प्रिंसीपल सचिव होम भारत सरकार द्वारा जायजा लिया गया।

उक्त अधिकारी की अगुवाई में आई टीम ने विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे करने के आदेश जारी करते हुए कहा कि यह कॉरीडोर समय पर पूरा करना भारत सरकार की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। इस मौके पर उनके साथ अखिल सक्सैना मैंबर प्लानिंग एंड डिवैल्पमैंट लैंड पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, जिलाधीश गुरदासपुर विपुल उज्जवल, गुरसिमरन सिंह एस.डी.एम. डेरा बाबा नानक, सुखदेव सिंह मैनेजर आई.सी.पी. आदि भी थे।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बन रही आई.सी.पी. में संबंधित अधिकारियों से मीटिंग करते हुए चेयरमैन गोङ्क्षबद मोहन ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मुख्य रखते हुए विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। ये सभी कार्य 31 अक्तूबर तक पूर्ण करने को सुनिश्चित किया जाए। कम्पनी के अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि काम निर्धारित समय में पूरे हो जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News