Punjab : कब होगा चांद का दीदार, जानें, व्रत रखने वाली महिलाओं को बेसब्री से इंतजार

punjabkesari.in Sunday, Oct 20, 2024 - 06:16 PM (IST)

पंजाब डैस्क : देशभर में आज करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन व्रत रखकर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व सुखी जीवन की कामना करती हैं तो वहीं व्रत रखने वाली महिलाओं को आज चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि पंजाब में 7.48 बजे चांद की दीदार होगा। दिनभर भूखे प्यासे रहकर रात को चांद का दीदार होने पर ही व्रत पूरा माना जाता है और चांद दिखने पर पूजा-पाठ करने के बाद ही करवा चौथ का व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन व्रत रखने वालों को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जो उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।

आइये आपको बताते हैं अलग-अलग शहरों में कितने बजे हो सकेगा चांद का दीदार 

चण्डीगढ़    रात 8:05 बजे
जालंधर    रात 8:04 बजे
अमृतसर    रात 8:05 बजे
करतारपुर    रात 8:02 बजे
पटियाला    रात 7: 57 बजे
गुरदासपुर    रात 8:01 बजे
लुधियाना    रात 7: 59 बजे


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News