Gold-Silver Price: फिर बढ़े सोना-चांदी के दाम, जानें आज के ताजा Rate

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 02:49 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी के दामों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। बुधवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,53,000 रुपये हो गई, जो मंगलवार को 1,51,000 रुपये थी।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,42,290 रुपए दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को इसका भाव 1,40,430 रुपये था। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया। चांदी आज 2,48,500 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड की गई, जो मंगलवार को 2,35,500 रुपये थी।

बता दें कि बुधवार को MCX खुलते ही सोने की कीमतों में 2,500 रुपए से ज्यादा की जोरदार तेजी दर्ज की गई, जबकि इसके उलट चांदी 1,700 रुपए तक फिसल गई। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ती टकराव की स्थिति के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने शेयर बाजार में जबरदस्त उत्साह भर दिया। सेंसेक्स खुलते ही 2% से ज्यादा उछल गया लेकिन इसका असर कमोडिटी मार्केट में अलग तरीके से नजर आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News