Gold-Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी के दाम जारी, जानें आज के ताजा रेट
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 11:41 AM (IST)
पंजाब डेस्कः सोमवार को सोना-चांदी के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत आज 1,61,600 रुपए पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,290 रुपए पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी के दाम भी ऊंचाई पर बने हुए हैं और आज चांदी की कीमत 2,76,700 रुपए दर्ज की गई है।
उधर, वैश्विक बाजार Comex में सोने की कीमत नरमी के साथ कारोबार कर रही है। सोना 4,547.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछले सत्र में इसका बंद भाव 4,561.90 डॉलर प्रति औंस था। कारोबार के दौरान इसमें करीब 27 डॉलर की गिरावट दर्ज की गई और यह 4,534.50 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता दिखा।
वहीं, Comex पर चांदी की कीमतों में भी कमजोरी रही। चांदी 76.20 डॉलर प्रति औंस पर खुली, जबकि पिछला बंद भाव 77.54 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह करीब 2.5 डॉलर टूटकर 75.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छुआ था।

