Gold-Silver Price: गुरुवार को सोना-चांदी के नए रेट जारी, करें चेक...
punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 04:38 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,000 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना 1,51,590 रुपए दर्ज किया गया। वहीं चांदी के दाम 2,74,700 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी के साथ कारोबार
उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोने के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ 4,533.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहे थे, जबकि पिछला बंद भाव 4,545.30 डॉलर प्रति औंस था। वहीं, Comex पर चांदी के वायदा भाव भी नरमी के साथ 75.88 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार करते दिखे। पिछले सत्र में चांदी 76.18 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
बात करें देश के प्रमुख अन्य शहरों में सोना-चांदी की कीमतों में अलग-अलग रेट देखने को मिले। नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 1,46,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,460 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि चांदी की कीमत 2,85,000 रुपए प्रति किलो रही। वहीं मुंबई में भी सोने और चांदी के दाम नई दिल्ली के बराबर रहे। दूसरी ओर कोलकाता में 22 कैरेट सोना 1,45,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना रुपए 1,58,350 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। यहां चांदी की कीमत 2,79,900 रुपए प्रति किलो रही।

