Gold-Silver Price: मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतें जारी, जानें आज के ताजा रेट
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 02:35 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की कीमतें मंगलवार को जारी हो गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,600 रुपए दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,50,290 रुपए तक पहुंच गया। वहीं आज चांदी की कीमत 2,74,500 रुपए रिकॉर्ड की गई।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और बढ़ती मांग के चलते सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों और खरीददारों की नजर बाजार पर बनी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को डॉलर के कमजोर होने तथा अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर बनी उम्मीदों के कारण सोने की कीमतों में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 300 रुपए का इजाफा हुआ।

