किसान आंदोलन: पिछले दो हफ्तों में 15 किसानों ने तोड़ा दम, कई गंभीर हालत में भी मोर्चे पर डटे

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 12:50 PM (IST)

पंजाब: केंद्र के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 15वां दिन है लेकिन कृषि कानूनों खिलाफ किसान जत्थेबंदियां एक कदम भी पीछे हटती दिखाई नहीं दे रही है। पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार और किसानों के बीच में जारी तनातनी हर दिन आक्रमक होती जा रही है। बैठकों में कोई नतीजा न आने से, और केंद्र के रवैये के कारण किसान जत्थेबंदियों में भरी रोष देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

मोदी सरकार द्वारा लागू किए कृषि बिलों के खिलाफ मोर्चा खोल कर बैठे किसान अपनी इस बात पर अड़े हुए है कि जब तक बिल वापिस नहीं लिया जाता वो अपने घर नहीं जाएंगे। इस आंदोलन के लिए किसान संगठनों द्वारा पूरे देश से भोजन, कंबल, जरूरी दवाएं, और अन्य सेवाओं के लिए लोगों का भारी सहयोग मिल रहा है। इसी बीच आंदोलन में कई किसान अपनी कीमती जानें भी गंवा चुके है। 

PunjabKesari

अगर आंकड़ों को देखा जाए तो बीते दो हफ्तों में 15 किसानों की मौत ने जत्थेबंदियों में आक्रोश को और बढ़ा दिया है। इनमें से चार किसानों की मौत दुर्घटनाओं में हुई है, 10 दिल के दौरे के कारण और एक ठंड की वजह से हुई है। वहीं ऐसे भी किसान देखने को मिले जो अपने बुलंद हौसले के चलते जख्मी हालत में भी सरकार के खिलाफ डटकर खड़े है। महिला किसान महिंदर कौर दिल्ली मोर्चे के दौरान सड़क हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गई। उसकी टांग टूट गई और जख्म भी भयानक हैं, लेकिन इस किसान महिला ने भयानक रूप में जख्मी होने के बावजूद दिल्ली मोर्चे में डटे रहने का ऐलान किया है।  

आंदोलन दौरान अपनी जान गंवाने वाले किसान 
 काहन सिंह (धनेर, बरनाला), धन्ना सिंह (चेलनवाली), गज्जन सिंह (भंगू खत्र), जनक राज (धनौला, बरनाला), गुरदेव सिंह (अत्तर सिंहवाला), गुरजंत सिंह (बछाना, मनसा), गुरबचन सिंह सिबिया (भिंडरखुर्द, मोगा), बलजिंदर सिंह (झामुमो, लुधियाना), लखवीर सिंह (ललियाना, बठिंडा), करनैल सिंह (शेरपुर, संगरूर), राजिंदर कौर (गंगोहर, बरनाला), गुरमेल कौर (घरचोन, बठिंडा), मेवा सिंह (खोते, फरीदकोट), अजय कुमार (सोनीपत), और लखवीर सिंह (झारोन, संगरूर)

गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा तेजी से आक्रमक हो रहा है। इस आंदोलन के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News