किसानों के समर्थन में अब बलविंदर सिंह लौटाएंगे अर्जुन अवार्ड

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 10:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन यादव): किसानों के समर्थन में अर्जुन अवार्डी व पी.यू. के एथलीट कोच बलविंदर सिंह ने अपना अर्जुन अवार्ड वापस करने का मन बना लिया है। उनको शॉटपुट में देश के लिए कई पदक जीतने के कारण सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया था। उनका कहना है कि किसानों के साथ सरकार गलत कर रही है। उन्होंने कहा कि अवार्ड वापस करने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिख दिया है लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब न आने के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आवाज नहीं सुनेगी तो वह आने वाले समय में अपने खेल के क्षेत्र में, समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के अवार्ड भी वापस कर देंगे।
 

बलविंदर सिंह ने बताया कि वह एक किसान परिवार से हैं। ऐसे में किसानों का समर्थन करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया व एशिया में कई रिकार्ड उनके नाम हैं। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश के लिए कई पदक जीते हैं, जिसके बाद 1987 में सरकार की तरफ से अर्जुन अवार्ड दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News