Big Update: किसानों ने उखाड़े सीमेंट के बैरिकेड्स, Border पर तनावपूर्ण माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 13, 2024 - 02:47 PM (IST)

पंजाब डेस्कः दिल्ली की ओर कूच कर रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की गई है।  इसी बीच ताजा तस्वीरें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि किसान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों को खिलौनों की तरह उठाकर फैंक रहे हैं।  किसानों का कहना है कि कोई भी बैरिकेडिंग उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि दिल्ली कूच के लिए शंभू बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसान जुट रहे हैं। किसानों ने  बैरिकेड्स  तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हरियाणा पुलिस ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। आंसू गैस के गोले गिरते ही किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े।

PunjabKesari

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शंभू बॉर्डर के पास से कुछ किसानों को हिरासत में भी लिया गया है। कई किसानों ने सुबह करीब 10 बजे फतेहगढ़ साहिब से अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ मार्च करना शुरू किया और शंभू बॉर्डर से होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैंय़ फतेहगढ़ साहिब और शंभू बॉर्डर के बीच की दूरी करीब 35-40 किमी है।

farmers  protest 2 0 how is  delhi chalo  march different from 2020 s stir

राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंभू बॉर्डर की ओर जाते किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के काफिले देखे जा सकते हैं। ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर बूढ़े, जवान और महिलाएं बैठे नजर आ रही है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News