किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने केंद्र सरकार विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन, की ये मांगे

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 02:34 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने आज जोन मजीठा के हमजा गांव में भाजपा सरकार अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। जिले के सैकड़ों गांवों में सभी वर्गों में भारी रोष देखा गया। इस अवसर पर सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस को बताया कि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के संबद्ध ढांचे को तोड़कर कारपोरेटों को सौंपना चाहती है जिसे पूरा नहीं होने दिया जाएगा। इस उन्होंने मोदी सरकार से मांग की है कि दिल्ली मोर्चे की मांगे पूरी करें, लखीमपुरखीरी के आरोपियों को सजा दी जाए तथा नौजवानों पर किए पुलिस केस वापस लिए जाएं, इसके अलावा एम.एस.पी. गारंटी कानून की तरफ भी ध्यान दिया जाए, बी.एन.एम.बी. में पंजाब और हरियाणा का हिस्सा बहाल किया जाए। ऐसा करने पर केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहे। 

इस अवसर पर उपस्थित नेता गुरलाल सिंह मान ने कहा कि सभी वर्ग संगठन की सदस्यता को लेकर उत्साहित हैं और लोग सोचते हैं कि संघर्ष के मार्ग पर चलकर ही अपनेअधिकार वापस लिए जा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्तार सिंह भंगवा, कृपाल सिंह कलेर, प्रताप सिंह हमजा, गुरदीप सिंह लाटी हमजा, गोपाल सिंह कोटला सुल्तान, कुलदीप सिंह दादूपुरा, बलकार सिंह बोड़ेवाल, स्वर्ण सिंह कोटला गुर्जरां, सुखदेव सिंह पंनवां उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News