सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस का Action

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 12:32 PM (IST)

जालंधर: आम आदमी पार्टी के लोकसभा में इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू तथा आप विधायक शीतल अंगुराल द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया है। इसके विरोध में आप कार्यकर्ताओं द्वारा बस्ती दानिशमंदा के बाबू जगजीवन राम चौक पर धरना दिया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बोर्ड भी तोड़ दिए।

इस पर कार्रवाई करते हुए जालंधर थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने धरने में शामिल कई लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए बताया है कि प्रदर्शन में शामिल कई लोगों के खिलाफ थाना नंबर 5 में संपत्ति क्षति अधिनियम की धारा 282 और 447 के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। इससे पहले सिटी पुलिस ने सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के घर और दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News