Jalandhar पहुंचे CM Bhagwant Mann का नशे के खिलाफ सख्त Action, दी ये Warning
punjabkesari.in Friday, May 16, 2025 - 05:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राज्य में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। इस के चलते सीएम मान आज लुधियाना, नवांशहर व जालंधर में पहुंचे। जालंधर के फिल्लौर में स्थित गांव लखनपाल में पहुंचे। सरकार का राज्य में नशा मुक्ति यात्रा का लक्ष्य हर गांव और वार्ड को नशा मुक्त बनाने है। जालंधर पहुंचे सीए मान ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि इन सरकारों ने पंजाब के युवा वर्ग को नशे की दलदल धकेला है।
पिछली सरकारों पर कसा तंज
सीएम मान ने कहा कि, ''पहले ये राज्य काफी हंसता खेलता राज्य था जिसे पिछली सरकारों ने इसे खराब कर रख दिया है। पिछली दोनों सरकारों में एक सरकार ने नशा को शुरू किया और फिर दूसरी सरकार इसको बढ़ावा दिया। राज्य के डोर ऐसे लोगों के हाथों में चली गई थी जिन्होंने युवा वर्ग को नशे की दलदल में धकेल दिया। फिर वोटों के लिए भी पिछली सरकारों ने नशा बेचना शुरू किया। इन सरकारों ने पंजाब के लोगों को न कोई नौकरी दी, न कोई स्कूल बनाया, न कोई लाइब्ररेरी बनाई, फिर खजाना खाली कैसे हो गया। पिछली सरकारों पर तीखे जुबानी हमले करते हुए भगवंत मान ने कहा कि साढ़े 3 साल हो गए हैं, सुनते आए हैं खजाना खाली है। यदि इरादे साफ हों तो खजाना कभी खत्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि खजाने की कोई कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जनहित में कोई निर्णय नहीं लिया। पिछली सरकारों ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। पंजाब में नशा पिछली सरकारों की विरासत है। जिन लोगों ने हमें इस नशे की लत से लगाई है, लोगों ने उन्हें चुनावों में वोटों से सजा दे दी है।
हरियाणा को पानी देने पर बोले सीएम मान
बी.बी.एम.बी. पर चल रहे विवाद पर बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि हरियाणा ने अपने हिस्से का पानी इस्तेमाल कर लिया है और अब उसे 21 मई तक इंतजार करना होगा। इसके बाद हरियाणा को पानी का नया कोटा मिल जाएगा, फिर वह साल भर जितना चाहे उतना पानी इस्तेमाल कर सकता है। पुराने दिन अब चले गए हैं। सीए मान ने आगे कहा कि हरियाणा वालों को पानी 21 मई के बाद मिलेगा। इस पर हरियाणा सरकार ने पहले तो ऐसा नहीं था। इस पर सीएम मान ने बादल सरकार तंज कसते हुए कहा कि, पहले पानी बादलों के घरों तक जाता और बाकी हरियाणा वालो मिल जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पंजाब का पानी पंजाब के लोगों का है। पंजाब के पानी की एक-एक बूंद पंजाब के लिए इस्तेमाल हो रही है। इसकी सुरक्षा हमें ही करनी है। पानी के लिए तो पंजाब में कत्ल हो जाया करते थे। 21 मई के बाद हरियाणा अपने हिस्से का बनता पानी ले ले। उन्होंने कहा कि पानी हमारी जीवन रेखा है और हम पानी बचाएंगे और पंजाब की जवानी को भी बचाएंगे।
लोगों से की अपील
इस मान ने कहा कि, अगर आपके गांवों में कोई नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को बताओ, बाकी काम हमारा है। पंजाब में ऐसे कई गांवों हैं, जहां से नशा तस्कर जा चुके हैं। पंजाब पुलिस ने आज तरनतारन में 85 किलो हेरोइन पकड़ी है, जिससे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीएम मान ने कहा कि लोगों को नशे के प्रति जागरूक होना चाहिए। जब तक लोग चौकीदार नहीं बनेंगे, तब तक मामला सुलझ नहीं पाएगा। हमें सिर्फ लोगों की मदद चाहिए। कुछ ही महीनों में 'रंगला पंजाब' का निर्माण किया जाएगा। अगर कोई नशा करते हुए पकड़ा जाता है तो गांव का कोई भी व्यक्ति उसे छुड़ाने नहीं जाएगा। अगर कोई उसे बचाने जाएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार ये नहीं देखती कि एक घर में कितनों को सरकारी नौकरी मिली है। हम सिर्फ मैरिट लिस्ट पर युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। फिर चाहे एक घर के सभी सदस्यों को नौकरी मिल जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here