जानिए क्यों सुखबीर बादल ने अचानक बदला प्लान?

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 03:52 PM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार दोपहर को प्रैस कांफ्रैंस करनी थी परन्तु अचानक इसका प्रोग्राम बदल कर उन्होंने इतिहास की किताबों के मुद्दे पर कैप्टन की कोठी घेरने की रणनीति बनाई। मीडिया के पास सुखबीर की प्रैस कांफ्रैंस बारे सूचना थी परन्तु बाद में अचानक सुखबीर ने अपना प्लान बदल लिया।

वास्तव में बीते दिन टकसाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की तरफ से शक्ति प्रदर्शन दौरान सुखबीर बादल का काफी विरोध किया गया। ब्रह्मपुरा ने कहा था कि सुखबीर और मजीठिया पार्टी में अपनी मनमर्जियां करते हैं और टकसाली नेताओं की एक नहीं चलती। उन्होंने कहा था कि यहां तक सुखबीर बादल अपने पिता स. प्रकाश सिंह बादल की बात भी नहीं सुनता। सुखबीर बादल को प्रैस कांफ्रैंस दौरान यह सब सवाल पूछे जाने थे। शायद इन बातों का जवाब देने से सुखबीर डर गए, इसलिए अचानक ही उन्होंने अपना प्रोग्राम बदल लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News