कुलबीर सिंह जीरा ने खैहरा के घर पर कार्रवाई को बताया ''बदलाखोरी''
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:44 PM (IST)
जीरा : पूर्व MLA कुलबीर सिंह जीरा ने कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैहरा का घर गिराने की पंजाब सरकार की कोशिश की कड़ी निंदा की है। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने इसे सरकार की 'बदलाखोरी की नीति' और घटिया हरकत बताया।
जीरा ने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा एक 'धड़ल्लेदार नेता' हैं और ऐसी हरकतों से उनकी आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार लोगों के लिए घर बनाने के बजाय बोलने वाले नेताओं के घर गिरा रही है। जीरा ने चुनौती दी कि सरकार पहले अपने नेताओं और पदाधिकारियों के गांवों में जाकर देखे कि उन्होंने कितनों पर कब्जा किया है।
उन्होंने दावा किया कि खैहरा की प्रॉपर्टी के कागजात सही हैं और यह उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी है। जीरा ने चेतावनी दी कि पूरा पंजाब खैहरा के साथ खड़ा है और जून के बाद जनता AAP विधायकों से सवाल पूछेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

