Ludhiana : माल खरीदने आए व्यापारी की उम्मीदों पर फिरा पानी, हो गया बड़ी घटना का शिकार

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 06:01 PM (IST)

लुधियाना (राज): बाहरी राज्यों से गांधी नगर मार्कीट में खरीदारी के लिए आने वाले व्यापारियों को ऑटो गैंग निशाना बना रहा है। कुछ ही दिनों में दूसरी वारदात सामने आई है जिसमें खरीदारी करने आए व्यापारी से ऑटो गैंग ने पैसे चुरा लिए। वारदात के बाद व्यापारी का रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा था, क्योंकि वह बैंक से एक लाख का लोन लेकर खरीदारी के लिए आया था। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अश्वनी कुमार ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है। उसका रैडीमेड का काम है लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह परेशानी में चल रहा है, क्योंकि उसकी पत्नी की कुछ महीने पहले ही मौत हुई थी, उसके इलाज में लाखों रुपए लग गए थे। उसका कामकाज बिल्कुल ठप्प पड़ा था। इसलिए उसने काम चलाने के लिए बैंक से एक लाख रुपए का लोन लिया था ताकि सर्दियों का माल खरीदकर उसे बेच कर कुछ कमाई करेगा और कर्ज भी उतर जाएगा।

अश्वनी का कहना है कि वह बस से जालंधर बाईपास उतरा और गांधी नगर मार्कीट का ऑटो किया था। ऑटो में चालक के अलावा 2 और व्यक्ति बैठे हुए थे। वह और उसका भतीजा ऑटो में बैठागए। पैसे उसकी जेब में थे। गांधी नगर मार्कीट के पास उसने अंदर से ऑटो लिया और चालक कहने लगा कि उसने सवारियां उठानी हैं। इस पर ऑटो चालक बार-बार झटके भी दे रहा था। जब चालक ने उसे उतारा तो उसने पैसे दिए मगर चालक ने उसे 20 रुपए ज्यादा दे दिए थे। उसने ईमानदारी दिखाते हुए पैसे वापस करने चाहे तो चालक बिना पैसे लिए ही जल्द से ऑटो भगाने लगा। तब उसने शक हुआ कि उसके जेब से एक लाख रुपए गायब हैं। उसने जैसे ही चालक ने पैसों के बारे में पूछा तो वह धक्का देकर ऑटो सहित फरार हो गया। वह और उसका भतीजा ऑटो के पीछे भागे मगर आरोपी फरार हो गया। उधर, पुलिस आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरे चैक कर रही है ताकि आरोपियों के बारे में कुछ पता चल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News