प्रॉपर्टी में पैसे इनवेस्ट करने वाले पढ़ लें यह खबर, बाप-बेटी से ऐसे ठगे लाखों

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 04:37 PM (IST)

गुरुहरसहाय (सुनील विक्की): थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने रेलवे कालोनी दशमेश नगर गुरुहरसहाय निवासी बाप-बेटी के साथ प्रॉपर्टी प्रोजैक्ट में पैसे इनवैस्ट करने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता युवती के बयान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के एस.आई अमनदीप ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता समरीत कौर पुत्री करनैल सिंह वासी मकान नंबर 516 रेलवे कालोनी दशमेश नगर गुरुहरसहाय ने बताया कि दोषी गुरप्रीत सिंह पुत्र अजैब सिंह व ममता रानी पत्नी गुरप्रीत सिंह वासी मकान नंबर 1175 सैक्टर 115 जीटीबीएल खरड़़ ने पीड़िता व उसके पिता से विभिन्न तारीखों को गुगल-पे व नगद कुल 20 लाख 90 हजार रुपए प्राप्त किए और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही प्रॉपर्टी का प्रोजैक्ट जलवायु विहार के पीछे शुरु करने जा रहे है, जब तक सभी मंजूरीयां नहीं मिल जाती है वह निवेशकों को 10 से 15 फीसदी मासिक रिटरन देंगे और प्रोजैक्ट के नक्शे आने पर निवेशको कोई भी प्लांट, फ्लैड या शो रूम आदि ले सकते है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेकिन दोषियों ने न तो अभी तक प्रॉपर्टी प्रोजैक्ट प्लांट या शो-रूम दिया है और न ही कोई राशि वापिस की है। मामले की जांच कर रहे अमनदीप ने बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत व ममता रानी पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News