विधानसभा चुनाव को लेकर लालजीत भुल्लर का बड़ा ऐलान, पढ़ें...
punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2026 - 12:53 PM (IST)
तरनतारन (रमन): जेल में बंद पूर्व मंत्री और पट्टी विधानसभा क्षेत्र से MLA लालजीत सिंह भुल्लर ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जानकारी देते हुए भुल्लर ने कहा कि उन्होंने पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सुना है कि पार्टी उन्हें फिर से चुनाव लड़ने के लिए कह रही है, लेकिन वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह पट्टी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के कर्जदार हैं, जिन्होंने अच्छे और बुरे समय में उनका साथ दिया, लेकिन वह साफ करते हैं कि वह फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
खास बात यह है कि यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आने वाले कुछ दिनों में पट्टी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव सभरा के इलाके का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने की भी बात है। यहां यह बताना जरूरी है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और पट्टी से आम आदमी पार्टी के MLA लालजीत सिंह भुल्लर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में जेल में हैं।
गगनदीप रंधावा ने 21 मार्च 2026 को जहर खाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उन्होंने लालजीत भुल्लर और उसके साथियों का जिक्र किया था। इसके बाद 22 मार्च को अमृतसर पुलिस ने भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था। भुल्लर तब से जेल में है।

