BJP नेता और पार्षद पुत्र को लश्कर-ए-खालसा ने दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 09:29 PM (IST)

जालंधर:: पंजाब के माहौल को एकाएक अंशात करने में लगे अलगवादी संगठन लश्कर-ए-खालसा द्वारा जालंधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेक खन्ना व पार्षद शैली खन्ना  के बेटे अभिलक्ष्य खन्ना को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को स्पोकस पर्सन लश्कर-ए-खालसा बताया है। उसने फोन व मैसेज करके भाजपा नेता व पार्षद पुत्र अभिलक्ष्य खन्ना को कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो जाओ और कांग्रेस पार्टी को ही वोट दे, ऐसा न करने पर परिवार सहित जान से मार देने की धमकी दी गई है। 

PunjabKesari

धमकी देने वाले ने वहट्सएप मैसेज भी भेजा जिसमें लिखा है ''तूझे व तेरे परिवार को कुत्ते के मौत मारेंगे, हिन्दुस्तान मुर्दाबाद व खालीस्तान जिंदाबाद बोल, पूरे हिन्दुस्तान में बीजेपी, आर.एस.एस. मंत्रियों को इंडियन आर्मी को हम निशाना बनाएंगे।'' बीजेपी उपाध्यक्ष विवेक खन्ना ने पंजाब पुलिस को एक शिकायत दी है कि उनके बेटे धमकी भरे फोन मैसेज आ रहे हैं।  उन्होंने उनके परिवार के अलावा पार्टी के कई नेताओं व वर्करों को भी धमकी मिल रही है। इसलिए उनकी व उनके परिवार की सुरक्षा को यकीनी बनाया जाए। जानकारी के लिए बता दें विवेक खन्ना जिला उपाध्यक्ष हैं व उनकी पत्नी वार्ड नं. 17 की कौंसलर हैं। 

PunjabKesari

आपको बता दें इससे पहले जालंधर के जालंधर भाजपा के चर्चित युवा नेता हनी कंबोज व भाजपा कल्चरल सेल के सह संयोजक सन्नी शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News