वीकेंड में ट्रेनों की ''लेट-लतीफी'' बनी समस्या, समर स्पेशल से लेकर एक्स्प्रेस ट्रेनें इतने घंटे लेट

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 09:13 AM (IST)

जालंधर : दोपहर की भीषण गर्मी के बीच कई ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को 3-4 घंटे तक प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को विभिन्न दिक्कतें उठानी पड़ी। आज कई ट्रेनें 1-2 घंटे से लेकर 4-5 घंटे तक लेट रही। वहीं, 12716 सचखंड एक्सप्रैस अपने निर्धारित समय (सुबह 6.35) से लगभग 7 घंटे की देरी के साथ दोपहर 1.30 पर स्टेशन पहुंचे।

इसी तरह से दोपहर 1.53 पर सिटी स्टेशन पहुंचने वाली 05050 समर स्पैशल लगभग 5 घंटे की देरी के साथ शाम 6.57 पर स्टेशन से रवाना हुई। रात 12.15 पर स्टेशन पहुंचने वाली 15211 अमृतसर जननायक एक्सप्रैस 12 घंटे की देरी के साथ दोपहर 12.18 पर स्टेशन पहुंची, जोकि आज लेट रहने वाली ट्रेनों में अधिकतम देरी बताई जा रही है।

इसी तरह से दोपहर 2 बजे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को 11057 मुबई-अमृतसर एक्सप्रैस का 2 घंटे से अधिक समय तक इंताजर करना पड़ा। उक्त ट्रेन 2.15 के निधार्रित समय के मुकाबले 4.05 पर स्टेशन पहुंची।

सुबह 4.50 पर आने वाली 18237 करीब 3.25 घंटे की देरी के साथ रिपोर्ट हुई। देरी से पहुंचने वाली ट्रेनों में पश्चिम सुपरफास्ट 12925 लगभग 1 घंटे की देरी के साथ रिपोर्ट हुई। गर्मी के बीच इंतजार करवाने वाली महत्वूपर्ण ट्रेनों में 14649 सरयू-यमुना भी शामिल रही जोकि अपने निधार्रित समय दोपहर 3.23 से लगभग 1 घंटा देरी से पहुंची।

ट्रेनों की देरी के चलते प्लेटफार्म पर लंबे समय तक खड़े रहना यात्रियों के लिए दिक्कतों का कारण बन रहा है और ट्रेनों से जल्द आने की उम्मीद में राह ताकते रहे।

इसी तरह से 18309 जम्मू तवी एक्सप्रैस अपने निधार्रित समय सुबह 6.40 से 1.16 घंटे की देरी के साथ 7.56 पर पहुंची। लुधियाना से चलकर अमृतसर (छेहर्टा) जाने वाली 04591 सुबह 9.45 से 1.35 घंटे की देरी के साथ 11.20 पर रिपोर्ट हुई। गांधी नगर कैपीटल एक्सप्रैस 19224 दोपहर 1.10 से 2 घंटे की देरी के साथ 3.10 पर पहुंची।

चंडीगढ़ रूट से सुबह 6.35 पर चलकर जालंधर आने वाली 12411 इंटरसिटी एक्सप्रैस 43 मिनट की देरी के साथ सुबह 10.43 पर रिपोर्ट हुई। इस तरह से विभिन्न ट्रेनों की देरी की वजह से सुबह से रात तक यात्रियों को परेशानी के बीच समय गुजारना पड़ा।

काफी समय तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत एक्सप्रैस

वंदे भारत का जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है, लेकिन लाइन क्लीयर न होने के कारण वंदे भारत को सिटी स्टेशन पर 5-6 मिनट तक खड़ा करना पड़ा। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली 22487 वंदे भारत एक्सप्रैस फगवाड़ा से 18 मिनट की देरी से चल रही थी। करीब 7.53 के बाद जालंधर सिटी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद उसे रोक दिया गया, इसके बाद दूसरी एक ट्रेन के निकलने के बाद वंदे भारत 7.59 पर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। वहीं, ब्यास पहुंचने तक इस ट्रेन की समय अवधि 15 मिनट के करीब लेट बताई गई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News