पंजाब में बारिश को लेकर मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, फिर बदलेगा मौसम

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2023 - 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई है। बताया गया है कि बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। उधर, आज रात दिल्ली-एन.सी.आर. में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक आज केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम से हल्की बारिश की उम्मीद है। आई.एम.डी. के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की उम्मीद है, जो बढ़कर 150 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। जबकि पश्चिम मध्य अरब सागर में तूफानी हवाएं (हवा की गति 110-120 किमी प्रति घंटे से 135 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

आगे मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार के बाद अगले 5 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस दौरान धूप खिली रहेगी लेकिन इसका असर पंजाब के तापमान पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के शहरों का न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News