लॉ कॉलेज में फायरिंग मामला, जिंदगी व मौ''त की जंग से जूझ रहा आरोपी छात्र

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 11:46 AM (IST)

अमृतसर (दलजीत) : तरनतारन के लॉ कॉलेज में एक लड़की को गोली मारकर आत्महत्या कर खुद आत्महत्या करने वाला प्रिंस गुरु नानक देव अस्पताल में जीवन व मौत की लड़ाई लड़ रहा है। प्रिंस की हालत बेहद गंभीर है और उनका ब्लड प्रैशर लगातार कम होता जा रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्रिंस को वैंटीलेटर पर रखा है और अगले 12 घंटे प्रिंस के लिए बेहद नाजुक बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार तरनतारन के एक लॉ कॉलेज में एक छात्र ने अपनी कक्षा की एक छात्रा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में संदीप नाम की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तरनतारन पुलिस ने प्रिंस खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरु नानक देव अस्पताल के मैडीकल सुपरिटैंडैंट कर्मजीत सिंह ने प्रिंस की गंभीर हालत के बारे में बताया कि विगत दिवस तरनतारन में हुई घटना के बाद घायल प्रिंस को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल उन्हें वैंटीलेटर पर रखा गया है। प्रिंस की हालत बेहद नाजुक है, गोली उनके सिर के एक हिस्से से होकर दूसरे हिस्से से निकल गई है। ऐसे मामलों में बचने की संभावना बहुत कम होती है। उन्होंने आई.सी.यू. में तैनात डॉक्टरों से भी बात की है, जिन्होंने मरीज की हालत को बेहद गंभीर बताया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News