कांग्रेस में शामिल हुए ‘‘अपना पंजाब पार्टी’’ के नेता

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 09:12 PM (IST)

चंडीगढ़: शाहकोट उप चुनाव से पहले ‘‘अपना पंजाब पार्टी’’ के जिला अध्यक्ष आज मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए।            

मुख्यमंत्री ने जगतार सिंह चांडी और उनके समर्थकों का पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति (पीपीसीसी) में स्वागत करते हुए कहा कि यह कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि विभिन्न विपक्षी पाॢटयों के नेता और कार्यकर्ता धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं जो पंजाब के कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को साबित करती है। 

अमरिंदर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चांडी ने कहा कि वह और उनके साथी कामकाज की निरंकुश शैली के कारण अपनी पार्टी में घुटन और निराश महसूस कर रहे थे। शिरोमणि अकाली दल के विधायक अजीत सिंह कोहाड़ की मौत के बाद शाहकोट में उपचुनाव कराया जा रहा है। यहां 28 मई को उपचुनाव होगा और 31 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News