बैंस की माता के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था सिंघू बार्डर रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 12:12 PM (IST)

लुधियाना (कंवलजीत): लोक इंसाफ पार्टी की तरफ से किसानों के हक में दिल्ली के बार्डरों पर किसान आंदोलन में शामिल होने को प्रेरित करने के लिए की जा रही दिल्ली चलो मोर्चा स्लोगन के नीचे पार्टी मुखी सिमरजीत सिंह बैंस की अध्यक्षता में साइकिल यात्रा के आज तीसरे दिन गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी चक हकीमा, जी.टी. रोड फगवाड़ा से गुरु की नगरी श्री अमृतसर की तरफ रवाना हुई। 

इस अवसर पर बैंस बंधुओं के माता कश्मीर कौर, पार्टी के चेयरमैन जत्थेदार बलविन्द्र सिंह बैंस की पत्नी बीबी जसविन्द्र कौर और बेटी अमनजोत कौर की अध्यक्षता में भारी संख्या में महिलाओं सहित किसान हितैषियों का एक बड़ा जत्था सिंघू बार्डर की तरफ दोआबा के इंचार्ज जरनैल सिंह नंगल ने झंडी लगा कर रवाना किया। बैंस ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान आंदोलन को खत्म करने की चालों को जगजाहिर करते हुए किसान सदस्य राकेश टिकैत ने दिलेरी और सूझबूझ के साथ फेल किया है। बैंस परिवार से उनकी माता ने अपने गहने और अर्जुन सिंह चीमा ने अपने पारिवारिक गहने सोने की कस्सी बनाने के लिए भेंट किए। इस अवसर पर फगवाड़ा के इंचार्ज जरनैल सिंह नंगल, जिला जालंधर के अध्यक्ष जसबीर सिंह बग्गा, जत्थेबंदक सचिव बलदेव सिंह, हरप्रभ सिंह, अर्जुन सिंह चीमा, हलका गिल के इंचार्ज गगनदीप सिंह सन्नी कैंथ, पूर्वी के इंचार्ज गुरजोध सिंह गिल, गगन शिवपुरी, चरनजीत सिंह सहित भारी संख्या में लिप पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News