Canada से आई दुखद खबर: जवान बेटे की मौ/त से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:10 PM (IST)
पंजाब डेस्क: कनाडा से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कनाडा में पंजाब के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जीरा के रहने वाले एक पंजाबी युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक की पहचान अनमोल वर्मा पुत्र धर्मवीर कुमार निवासी कच्चा गादड़ीवाला रोड जीरा के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और इलाके में शौक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, अनमोल वर्मा करीब 4 साल पहले अपने बड़े भाई नवदीप वर्मा के साथ पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। वहां रहकर दोनों भाई पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोनों भाई काम से लौटे थे और खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब बड़े भाई नवदीप वर्मा ने अपने छोटे भाई अनमोल वर्मा को काम पर जाने के लिए जगाया तो वह नहीं उठा। बाद में पता चला कि अनमोल वर्मा की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
इस अचानक हुई मौत से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार वालों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे की बॉडी को जल्द से जल्द पंजाब लाने में मदद की जाए, ताकि उसका वतन में अंतिम संस्कार किया जा सके। इस दुखद घटना पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह जीरा ने परिवार के प्रति गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और वे इस मुश्किल समय में परिवार के साथ खड़े हैं। इस घटना से इलाके में दुख की लहर दौड़ गई है और हर कोई इस नौजवान की अचानक मौत पर दुख जता रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

