फूड कैफे के पीजा में से निकला जिंदा कीड़ा, लोगों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 10:23 AM (IST)

माछीवाड़ा साहिब (टक्कर): दशहरा मैदान रोड पर स्थित एक फूड कैफे द्वारा बेचे गए पीजा में कीड़ा निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्राहक विशाल निवासी गांव हेडों बेट ने बताया कि उसने फूड कैफे पर जाकर खाने के लिए पीजा आर्डर किया, लेकिन जब पीजा तैयार होकर उनके टेबल पर आया तो उसमें कीड़ा चलते हुए नजर आया।

उसने वहां के मैनेजर से इसकी शिकायत की, तो मैनेजर ने पीजा बदल कर देने के लिए बोला, परन्तु विशाल द्वारा मना कर दिया गया। साथ ही विशाल द्वारा इसकी सूचना स्थानीय सेहत विभाग को दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए सेहत विभाग की टीम डॉ. दविंदर वर्मा की अगुवाई में भेजी गई जिनके द्वारा फूड कैफे जाकर जायजा लिया गया।

डॉ. दविंदर ने बताया कि फूड कैफे के मैनेजर ने पीजा में से जिंदा कीड़ा निकलने की बात को स्वीकारा है जिस पर कार्रवाई की गई है और नगर कौंसिल के इंस्पैक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा इनका चालान कटवा दिया गया है। इसके अलावा फूड कैफे के ऊपर बने एक ग्रॉसरी स्टोर पर काफी मात्रा में सामान एक्सपायर्ड मिला। नगर कौंसिल इंस्पैक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा इस ग्रॉसरी स्टोर का भी चालान किया गया और उनका सामान जब्त करके कौंसिल की कूड़ा ट्राली में डाल दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News