लोकसभा उपचुनाव: जालंधर में कल मैदान में उतरेंगे सी.एम. मान
punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 02:31 PM (IST)

जालंधर: आम आदमी पार्टी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी कर ली है। सी.एम. भगवंत मान कल जालंधर में रैली करने जा रहे हैं। सी.एम. मान सुशील रिंकू को लेकर प्रचार करने मैदान में उतरेंगे। बता दें कि गत दिनों ही आम आदमी पार्टी ने सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार ऐलान किया है। जिक्रयोग्य है कि पिछले दिनों सुशील रिंकू कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
कांग्रेसी नेता संतोख चौधरी के निधन के बाद लोकसभा सीट खाली हो गई थी जिस पर उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। यह चुनाव 10 मई को होने जा रहे हैं और 13 मई को इसका नतीजा घोषित किया जाएगा। संतोख सिंह चौधरी की पत्नी को कांग्रेस ने लोकसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार ऐलान किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here