लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति में हलचल,  यह 2 पार्टियां कर सकती है गठबंधन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2022 - 06:03 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत हुई। अब लोकसभा चुनाव आने वाले हैं जिसको लेकर सभी पार्टिया सतर्क हो चुकी है। सत्ता में आते ही 'आप' सरकार ने कई बड़े एक्शन लिए है। पंजाब में 'आप' की लहर शुरू हो चुकी है। जानकारी मिली है कि लोकसभा चुनावों से पहले अकाली दल व भाजपा में फिर से गठबंधन हो सकता है। इस बारे में दोनों पार्टियों ने खुल कर कुछ नहीं कहा है लेकिन अकाली दल के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने गठबंधन के संकेत दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ संभावना है इस बारे पक्का नहीं कहा जा सकता है। बताने योग्य है कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं, इन चुनावों को लेकर यह गठबंधन शायद हो सकता है।

बता दें अकाली दल ने कृषि कानूनों को लेकर भाजपा से गठबंधन तोड़ा था। इसी के चलते सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सुखबीर ने गठबंधन तोड़ा था। विधानसभा चुनावों से पहले ही कृषि कानून वापस हो चुके हैं। किसान आंदोलन भी खत्म हो चुका है। अब फिर जीत के लिए अकाली दल को किसी बड़ी पार्टी के सहारे की जरूरत है। वहीं भाजपा को इस गठबंधन से पंजाब में सिखों से नजदीकी बढ़ाने का आसरा मिल जाएगा। ऐसे में यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इनकी करीबी बढ़ सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News