रागी निर्मल सिंह खालसा के निधन पर लोंगोवाल ने किया शोक व्यक्त

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2020 - 04:30 PM (IST)

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने गुरुवार को श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हुजूरी रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। भाई निर्मल सिंह का कोरोना वायरस के संक्रमण से आज सुबह निधन हो गया।  

लोंगोवाल ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि भाई निर्मल सिंह खालसा सिख पंथ के नामवर रागी थे, जिनके प्रस्थान से कौम को बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होने दिवंगत आत्म की शांति के लिए अरदास की तथा श्री सिंह के पारिवारिक सदस्यों के साथ संवेदना प्रकट की। तख्त श्री केसगढ़ साहब के जथेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने भाई निर्मल सिंह के निधन को दुखदायी करार देते हुए कहा कि रागबद्ध कीर्तन शैली के माहिर भाई खालसा की कमी हमेशा खलती रहेगी। इनके अलावा एस.जी.पी.सी. के मुख्य सचिव डा. रूप सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान भाई रजिन्दर सिंह मेहता, कनिष्ठ प्रधान गुरबखश सिंह खालसा, महासचिव हरजिन्दर सिंह धामी और एस.जी.पी.सी. के अन्य सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा अफ़सोस प्रकट किया।

       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News