Love Marriage का हुआ दर्दनाक अंत, पत्नी के भाइयों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार किया दोनों का कत्ल
punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 01:11 PM (IST)

गुरदासपुर: पाकिस्तान के कस्बा ओरंगी मे एक प्रेमी तथा प्रेमिका द्वारा प्रेम निकाह करवाने के कारण प्रेमिका के भाईयों ने दोनो की गोली मार कर हत्या कर दी।
सीमापार सूत्रों के अनुसार कस्बा ओरंगी निवासी मूसा उर्फ शेर जमन (26) तथा अमना उर्फ रूबी (23) ने एक माह पहले प्रेम विवाह किया था। प्रेमिका के परिवार वाले इस विवाह के खिलाफ थे। जानकारी के अनुसार सुबह प्रेमिका के दोनों भाई असाद व सदीक ओरंगी की सुल्तानी मस्जिद के पास रह रही अपनी बहन रूबी के घर आए और आते ही दोनों ने रूबी व मूसा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here