Hotel में संदिग्ध हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, मंजर देख मचा शोर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 03:53 PM (IST)

पंजाब डेस्क: टिक्करताल-रायपुररानी मार्ग पर एक होटल में संदिग्ध हालत युवक और युवती मिले। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे दोनों ने होटल में कमरा लिया था। शाम को नौकर के दरवाजे खटखटाने पर नहीं खोला तो होटल मालिक को सूचित किया गया। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को मौके पर बुलाया।  बरवाला निवासी अमनदीप और दादपूर (अम्बाला) निवासी युवती ने कमरा किराए पर लिया था। दोनों नशे की हालत में थे। ए.सी.पी. क्राइम अरविन्द्र कम्बोज, थाना चंडीमंदिर पृथ्वी सिंह, मोरनी पुलिस चौकी प्रभारी (पी.एस.आई.) रवि प्रकाश और सीन ऑफ क्राइम टीम व डायल 112 के प्रभारी धर्म सिंह मौके पर पहुंचे।

मोरनी पुलिस चौकी के आई.ओ. गुरजंट सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों ने नशे की ओवरडोज ले रखी थी। हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण युवक को रायपुररानी से पंचकूला रैफर किया गया। इस मामले की सीन ऑफ क्राइम टीम और पुलिस जांच कर रही है। थाना चंडीमंदिर प्रभारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News