सगाई की रस्म अदा करने के बाद प्रेमी ने किया हैरान करने वाला कारनामा, मामला जा पहुंचा थाने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 07, 2023 - 12:57 PM (IST)

फाजिल्का :  जिले में एक लड़की से शादी का वादा करने के बाद, दूसरी जगह गुपचुप सगाई कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में जिले के सदर जलालाबाद थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने गुरबंट सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ गत 30 मई को शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की ने बताया युवक से उसकी मुलाकात 5-6 साल पहले बाबा ढेसिया के मंदिर में हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी लड़की ने अपने माता-पिता को दी। एक साल पहले युवक गुरबंट सिंह और उसके परिवार वाले उसके घर आए और शगुन देकर रोका की रस्म करके चले गए। 

लड़की ने आगे बताया कि युवक ने कुछ दिन पहले उसे छोड़ किसी अन्य लड़की से सगाई करने जा रहा था। खबर मिलते ही वह अपने परिवारों के साथ वहां पहुंची तो युवक व उसके रिश्तेदारों ने मारपीट करके उन्हें वहां से भगा दिया। इस मामले में थाना सदर जलालाबाद में गुरबंट सिंह  उर्फ बंटी पुत्र मिठू सिंह निवासी ढाणी नत्था सिंह के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News