‘LRGMA’ की ऑटम विंटर एग्जीबिशन में देश भर से आए होलसेल कारोबारियों ने बुक करवाए Order

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 05:04 PM (IST)

लुधियाना (भूपेश): लुधियाना रैडीमेड गारमैंट्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ‘LRGMA’ द्वारा इंडिया की लार्जेस्ट ऑटम विंटर बी-2-बी गारमैंट एग्जीबिशन पी.ए.यू. लुधियाना में चल रही है। इस 3 दिवसीय ऑटम/विंटर रैडीमेड गारमैंट एग्जीबीशन के दूसरे दिन पंजाब के अलावा दिल्ली, ग्वालियर, कानपुर, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, वैस्ट बंगाल, महाराष्ट्र, बैंगलुरु, कलकत्ता, शाहजानपुर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, एम.पी. के अलावा विभिन्न राज्यों से 5726 होलसेल कारोबारियों ने लुधियाना के निर्मित रैडीमेंड गारमैंटस की लैटेस्ट रेंज को देखा और ऑर्डर बुक करवाए।

PunjabKesari

PunjabKesari

दूसरे दिन पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, पार्षद सन्नी भल्ला, हलका वैस्ट यूथ कांग्रेस के प्रधान चैरी आहलूवालिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आशु ने LRGMA द्वारा लगाई गई इंडिया की लार्जेस्ट ऑटम विंटर बी-2-बी एग्जीबिशन की तारीफ की और कहा कि ऐसे आयोजनों से पंजाब की हौजरी इंडस्ट्री प्रफुल्लित होगी।

PunjabKesari

एग्जीबिशन के टाइटल स्पांसर फोमेरा ग्रुप के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, एम.डी. अरूण बवेजा और एग्जीबिशन के गोल्ड स्पांसर सार्क निट्स के कर्ण कोचर थे। एसोसिएशन के चेयरमैन दर्शन लाल गाबा, प्रधान संदीप बहल मनी, मेंटर ए.एस. दुआ, फाइनांस सैक्रेटरी सौरव गुप्ता, महासचिव अमनदीप सिंह, एडवाइजर शोभन कुमार व अन्यों ने आए हुए बायर्स व गण्यमान्यों का आभार व्यक्त किया।

PunjabKesari

LRGMA ने देश में बनाया नाम : राज अरोड़ा मिडास

मिडास निट्स के राज अरोड़ा ने एल.आर.जी.एम.ए. एग्जीबिशन आयोजकों के शानदार प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि इससे रैडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों व सफलता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

PunjabKesari

एल.आर.जी.एम.ए. ने देश की नामी एग्जीबिशन में टॉप-5 में नाम बना लिया है। इस प्लेटफार्म पर सभी प्रमुख ब्रांडों ने नई टैक्नोलॉजी से निर्मित रैडीमेड गारमेंट की लैटेस्ट रेंज को प्रस्तुत किया और आर्डर बुक किए। इससे इंडस्ट्री में काम की रफ्तार बढ़ेगी, लाखों लोगों को रोजगार प्राप्त होगा और हौजरी इंडस्ट्री के कारण मैनचैस्टर का दर्जा हासिल करने वाला लुधियाना नई बुलंदियों को छू सकेगा।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari'

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News