आखिरकार मिल गया लापता Lucky Winner, महिला के निकले 21 लाख रुपये

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 12:59 PM (IST)

 फिरोजपुर (सनी): फिरोजपुर में पंजाब स्टेट डियर वीकली लॉटरी में 21 लाख रुपये का पहला इनाम जीतने वाली महिला आखिरकार सामने आ गई है। लॉटरी का पहला इनाम जीतने की खबर सुनते ही महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मिली जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर शहर के गोबिंद नगरी की रहने वाली जीत कौर अपनी लॉटरी टिकट दिखाने के लिए संबंधित दुकान पर पहुंची थी। जब उसने दुकानदार को अपना टिकट दिखाया, तो दुकानदार ने उसे बताया कि उसके टिकट पर पंजाब स्टेट डियर वीकली लॉटरी में 21 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है। यह सुनते ही जीत कौर खुशी से उछल पड़ी और अपनी खुशी जाहिर करने के लिए नाचने लगी। इस खुशी के मौके पर ढोल बजाए गए, गाने गाए गए और पटाखे भी फोड़े गए।

लॉटरी जीतने वाली जीत कौर ने कहा कि उसका घर टूटा हुआ है और लंबे समय से उसका सपना था कि वह अपना पक्का घर बनाए। उनके पति की मौत हो चुकी है और उनका एक ही बेटा है। जीत कौर ने इमोशनल होते हुए कहा कि भगवान ने उनकी दुआ सुन ली है और अब वह 21 लाख रुपये की इस इनामी रकम से अपने सपनों का घर बनाने का अपना पुराना सपना पूरा करेंगी। लॉटरी टिकट बेचने वाले दुकानदार परविंदर सिंह ने कहा कि इनाम निकलने के बाद वह लगातार विनर को ढूंढ रहे थे। इसी बीच जीत कौर अपना टिकट लेकर उनके काउंटर पर पहुंचीं। टिकट चेक करने के बाद उन्हें बताया गया कि उनके टिकट पर 21 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News