लुधियाना में नहीं रुक रहा कोरोना का कहर, 8 की मौत, इतने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 08:57 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना की चल रही महामारी से मरीजों की संख्या में भले ही कुछ कमी आई हो परंतु मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पिछले 24 घंटों में स्थानीय अस्पतालों में 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 744 पॉजिटिव आए हैं। सिविल सर्जन डा. एस.पी. सिंह ने बताया इन मरीजों में साथ मृतक मरीज लुधियाना से संबंधित थे, जबकि एक फिरोजपुर का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि 744 मरीजों में से 666 मरीज जिले के रहने वाले हैं, जबकि 78 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 105080 हो गई है। इनमें से 2185 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों की संख्या 13715 हो गई है। इनमें से 1090 मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पतालों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 407 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 6993 हो गई है। इनमें से 6734 पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। 26 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनमें से 12 जिले के रहने वाले हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News