जालंधर में स्वाइन फ्लू की दस्तक तेज, 2 और मरीजों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 09:24 AM (IST)

जालंधर (रत्ता): स्वास्थ्य विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध जिन 126 रोगियों के सैंपल लिए है, उनमें से 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। विभाग को मंगलवार भी दो रोगियों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग ने बताया कि विभाग को मंगलवार जिन 2 रोगियों की स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें से 25 वर्षीय युवक जिले के एक गांव का तथा 69 वर्षीय महिला प्रीत नगर सोढल रोड की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि एक रोगी फॉर्टिस अस्पताल में तथा एक रोगी सिविल अस्पताल जालंधर में उपचाराधीन है।

लक्षण

  • अचानक तेज़ बुखार आना स्वाइन फ्लू के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
  • गले में लगातार सूखी खांसी रहना।
  •  गले में खराश, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और कंपकंपी छूटना, थकान और बहुत ज़्यादा कमज़ोरी महसूस होना।
  • इसके अलावा कुछ लोगों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी देखी गई है।

वायरस का इलाज

H1N1 के मुख्य इलाज के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवा ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), लक्षण शुरू होने के 48 घंटों के भीतर सबसे ज़्यादा असरदार होती है।  इसके बाद इसका असर कम हो जाता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News