लुधियाना से हैरानीजनक मामला आया सामने, लालची पति ने मरी हुई पत्नी के नाम पर ठगे लाखों

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 03:16 PM (IST)

लुधियाना(तरुण): मरी हुई पत्नी को जिंदा बता कर लोन लेकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बैंक अधिकारी इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि विमलेष कुमार ने 2022 में 12.81 लाख रुपए लोन लिया जिसमें को-एप्लीकेंट पत्नी को बनाया। परंतु उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। विमलेष कुमार ने लोन लेने के लिए मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है।

आरोपी विमलेष ने मृत पत्नी उर्मिला के सभी दस्तावेज जाली पेश किए हैं, जिसके बाद बैंक ने इलाका पुलिस को लिखित शिकायत दी है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने बैंक अधिकारी इंद्रप्रीत सिंह के बयान पर विमलेष कुमार निवासी भामिया खुर्द के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News