लुधियाना के व्यवसायी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 4 घंटे 32 मिनट में पूरी की Mountain Running

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 07:29 PM (IST)

लुधियाना :  शहर के व्यवसायी एवं Khurana Polymers के संचालक संदीप खुराना ने रविवार को एक और चुनौतीपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने Lake to Lake Ultra 2026 की 30 किलोमीटर Mountain Challenge को 4 घंटे 32 मिनट में सफलतापूर्वक पूरा किया। चंडीगढ़-मोरनी हिल्स क्षेत्र में आयोजित यह दौड़ सामान्य रोड रन से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण रही। 30 किलोमीटर के इस पहाड़ी रूट में प्रतिभागियों को लगातार चढ़ाई-उतराई, गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, जिससे यह दौड़ शारीरिक और मानसिक endurance की कठिन परीक्षा बन गई।

संदीप खुराना ने बताया कि इस बार की दौड़ बेहद कठिन रही। तेज गर्मी, अत्यधिक उमस और पहाड़ी रास्तों के कारण हर किलोमीटर पर चुनौती बढ़ती गई, लेकिन लक्ष्य पूरा करने के संकल्प के साथ उन्होंने 4 घंटे 32 मिनट में दौड़ पूरी की। उन्होंने कहा, “Lake to Lake मेरे लिए सिर्फ 30 किलोमीटर की दौड़ नहीं थी, बल्कि यह धैर्य, endurance और मानसिक मजबूती की परीक्षा थी। गर्मी, उमस और लगातार चढ़ाई-उतराई ने इसे काफी कठिन बनाया, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने का जज्बा लगातार बना रहा।”

संदीप खुराना ने इस आयोजन को सफल बनाने वाली पूरी Lake to Lake आयोजक टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था करना और पूरे रूट पर सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना अपने आप में सराहनीय प्रयास है।

उन्होंने विशेष रूप से Mr. Gulia का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं Mr. Gulia और पूरी आयोजक टीम का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने इतने शानदार और चुनौतीपूर्ण आयोजन को संभव बनाया। उनकी मेहनत, समर्पण और runners के प्रति support ने इस अनुभव को और खास बना दिया। ऐसे आयोजनों से runners को अपनी सीमाओं को चुनौती देने और नई उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलती है।”

संदीप खुराना व्यवसाय के साथ-साथ endurance running और marathon events में भी सक्रिय हैं। उनका मानना है कि व्यवसाय हो या खेल—अनुशासन, निरंतर मेहनत और चुनौतियों को स्वीकार करने का साहस ही सफलता की असली कुंजी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News