फिर सुर्खियों में Ludhiana जेल, चेकिंग के दौरान हवालाती से अफीम बरामद

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:31 AM (IST)

लुधियाना(स्याल): लुधियाना जेल में की गई अचानक चेकिंग के दौरान एक हवालाती के कब्जे से अफीम बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रणधीर सिंह ने बताया कि सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान हवालाती प्रगट सिंह उर्फ पिद्धू पुत्र जुगराज सिंह के पास से 6.5 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News