सवालों के घेरे में लुधियाना सैट्रल जेल की सुरक्षा, 3 हवालातियों पर मामला दर्ज
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 12:09 PM (IST)
लुधियाना (स्याल) : पंजाब की जेलों में मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामान मिलने के मामले थम नहीं रहे है। लुधियाना सेंट्रल जेल की सुरक्षा प्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हवालातियों से मोबाइल व जर्दा बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट बलिहार सिंह की शिकायत पर की गई है। 3 हवालातियों से 4 मोबाइल व 48 जर्दे की पुड़िया बरामद की गई। जिनकी पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपीयो को प्रोडक्शन वांरट पर लाकर भी पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

