Punjab: जेल के अंदर बंदियों में चले लात-घूंसे, फूली अधिकारियों की सांसे...
punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 12:32 PM (IST)
लुधियाना (स्याल): लुधियाना के ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में बंदियों के दो ग्रुपों में भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। इस घटना से गंभीर रूप से कई बंदी जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों ग्रुपों में आपसी भिड़ंत हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर लात घूसें व हाथ में पहने हुए कड़े, बर्तनों का भी इस्तेमाल किया गया। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। उधर जेल प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।