लुधियाना में CGST का एक्शन, करोड़ों की जीएसटी चोरी का किया पर्दाफाश
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:04 PM (IST)
लुधियाना : विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, लुधियाना के अधिकारियों ने दिनांक 05 फरवरी 2026 को मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान ₹9.43 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ। जांच के दौरान एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तथा ₹1.8 करोड़ की राशि जीएसटी देयता के रूप में वसूल की गई है।
इस मामले में आगे की जांच जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके तथा इसमें संलिप्त अन्य संस्थाओं की पहचान की जा सके। सीजीएसटी लुधियाना आयुक्तालय कर चोरी का पता लगाने तथा ईमानदार करदाताओं के लिए समान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

