Ludhiana : सैंट्रल जेल में झड़प, 2 कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर बोला हमला

punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 04:33 PM (IST)

लुधियाना (स्याल) : लुधियाना की सैंट्रल जेल, जोकि अकसर विवादों में घिरी रहती है। आए दिन जेल के अंदर कैदियों से नशा, मोबाइल व अन्य संदिग्ध सामान बरामद होता रहता है। वहीं आज कैदियों की जेल कर्मचारियों से झड़प होने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि दो हवालातियों पर कर्मचारी की वर्दी फाड़ने  व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सहायक सुपरिंटैंडैंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपियों विरुद्ध धारा 186 व 353 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह व साहिल कंडा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना नं. 7 के जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने मामला दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News