लुधियाना: कांग्रेस पार्षद अरुण शर्मा ने निगम के खिलाफ खोला मोर्चा, जानें क्यों

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 01:20 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): धोका मोहल्ला में गंदे पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षद अरुण शर्मा ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने आरोप लगाया कि पिछले करीब एक साल से मोहल्ले में बुड्ढे नाले का गंदा पानी भरने की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोग, खासकर बच्चे, लगातार बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

अरुण शर्मा ने बताया कि वह इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार निगम कमिश्नर, मेयर और अन्य अधिकारियों से मिल चुके हैं और लिखित रूप में भी शिकायतें दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात से मजबूर होकर उन्होंने आज निगम कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया।

पार्षद ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक निगम कमिश्नर स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का जायजा नहीं लेंगी और समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ी तो वह कार्यालय के बाहर स्थायी रूप से टेंट लगाकर आंदोलन जारी रखेंगे। अरुण शर्मा ने कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों को इस तरह की नारकीय परिस्थितियों में जीने के लिए मजबूर नहीं होने देंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News