Ludhiana Corona : 24 घंटे के दौरान इतने पाजिटिव
punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2023 - 10:26 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : कोरोना के चल रहे वर्तमान कहर के दौरान आज मरीजों की संख्या में एकाएक वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में जिले में 47 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 43 जिले के रहने वाले हैं जबकि चार दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले 16 दिनों में 268 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मरीजों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ आज पॉजिटिविटी दर में भी उछाल देखने को मिला यह दर 8.26 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिले में कल 520 सैंपल जांच के लिए लिए गए, इनमें से 319 आरटी पीसीआर जबकि 201 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले के अस्पतालों में 18 मरीज उपचाराधीन है। शेष मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। आज सामने आए मरीजों में 21 मरीजों में फ्लू के लक्षण देखे गए 2 मरीज पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इसके अलावा एक अंडर ट्रायल और एक हेल्थ केयर वर्कर भी संक्रमित हुआ है। 13 पॉजिटिव मरीजों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार आज 743 मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिए गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here