ओ तेरी! पापा 15 साल की बेटी से कर रहे थे कमरे में शर्मनाक काम, बहादुर बेटी ने फोन में किया Record
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:34 AM (IST)
लुधियाना(राज): रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक अत्यंत शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ एक पिता ने अपनी ही 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मोहम्मद शमशुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए रोंगटे खड़े कर देने वाले बयानों में बताया कि घटना 18 फरवरी की है। उस दिन शबे-बारात का त्यौहार था और उसकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी। शाम को जब वह घर लौटी, तो उसकी बेटी फूट-फूट कर रो रही थी। बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि त्यौहार की आड़ में उसके पिता मोहम्मद शमशुद्दीन ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ बेहद अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। आरोपी ने अपनी मर्यादा भूलकर मासूम के सामने अपनी नग्नता का प्रदर्शन भी किया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी पिता अक्सर पीड़िता की मां की गैर-मौजूदगी में ऐसी घिनौनी कोशिशें करता रहता था। लेकिन इस बार बहादुर नाबालिग बेटी ने हिम्मत दिखाई और अपने पिता की इस काली करतूत की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। यह वीडियो अब इस मामले में सबसे बड़ा पुख्ता सबूत बन गया है।
मां ने बताया कि उसे जब इस पूरे वाकिये का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

