शर्मनाक मामला : शादीशुदा होते हुए खुद को कुंवारा बताकर लड़की से बनाए संबंध, मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 05:29 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना जोधेवाल की पुलिस ने शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बताकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने और लड़की की अर्धनग्न फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार बलकार सिंह ने बताया कि पुलिस को लड़की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि आरोपी पुरोहित कुमार सिंघल वासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश ने उसके साथ दोस्ती करके उसे कुंवारा बताकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए।
इसके बाद आरोपी पुरोहित कुमार सिंघल ने उसकी अर्धनग्न फोटो मोबाइल फोन से खींची। इसके बाद उसे आरोपी द्वारा ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पुरोहित कुमार सिंघल के खिलाफ धोखाधड़ी करके दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि अभी तक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

