पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर गर्भवती पत्नी को दिया जहर, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौ+त

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 11:47 AM (IST)

लुधियाना (राज): पति के दूसरी महिला से चल रहे अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक गर्भवती महिला को जूस में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और उसका गर्भपात करवाने का रूह कपां देने वाला मामला सामने आया है। जहर दिए जाने के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सुखविंदर सिंह के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पति के 'सोफिया' नाम की महिला से थे नाजायज संबंध
पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता हरलीन कौर ने बताया कि उसका विवाह 1 दिसंबर 2024 को आरोपी सुखविंदर सिंह के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसके पति के 'सोफिया' नाम की महिला के साथ नाजायज संबंध हैं। जब पीड़िता ने इस बात का कड़ा विरोध अपने पति के सामने जताया, तो आरोपी सुखविंदर सिंह उसके साथ मारपीट करने लगा और कहने लगा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता। इस पर पीड़िता ने उसे बताया कि वह गर्भवती है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। यह सुनकर आरोपी चौंक गया और उसने पीड़िता से कहा कि 'कोई बात नहीं, इसका भी हल कर दूंगा।'

बच्चे की पेट में ही दर्दनाक मौत
पीड़िता के अनुसार, बीती 6 जून को आरोपी पति सुखविंदर सिंह ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उसे जूस में कोई जहरीला/नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जूस पीने के थोड़ी देर बाद ही पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी और उसके शरीर से भारी ब्लीडिंग शुरू हो गई। ब्लीडिंग के साथ-साथ उसके पेट में पल रहे मासूम बच्चे के टुकड़े बाहर आने लगे, जिससे उसके अजन्मे बच्चे की पेट में ही दर्दनाक मौत हो गई।गंभीर हालत में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बाद उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News